Connect with us

गाजीपुर

एडीएम के आश्वासन के बाद भी तेवर बरकरार, 19 सभासदों ने दिया इस्तीफा पत्रक

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर)। नगर पालिका परिषद जमानिया में विभिन्न मांगों को लेकर पिछले दस दिनों से चल रहा सभासदों का धरना बुधवार को समाप्त हो गया। अपर जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान के नगर पालिका सभागार पहुंचकर सभासदों से वार्ता करने और मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद धरना खत्म किया गया। हालांकि, इसके बाद भी सभासदों के तेवर नरम नहीं पड़े और 19 सभासदों ने इस्तीफा पत्रक सौंप दिया।

एडीएम ने बताया कि सभासदों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है। नियमानुसार कुल सभासदों के एक-पांचवें सदस्यों द्वारा पालिका अध्यक्ष को सदन की बैठक बुलाने के लिए नोटिस दिया जाएगा। नोटिस प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर बैठक बुलाना चेयरमैन के लिए अनिवार्य है। बैठक में सभासदों की ओर से उठाई गई मांगों पर नियमानुसार विचार कर निर्णय लिया जाएगा।

सामूहिक इस्तीफे के सवाल पर एडीएम ने कहा कि जब कानून के तहत सदन की बैठक बुलाना अनिवार्य है तो इस्तीफे जैसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन के आश्वासन के बाद सभासदों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।

धरना समाप्त होने के बावजूद 19 सभासदों द्वारा इस्तीफा पत्रक दिए जाने से पालिका की राजनीति गरमा गई है। सभासदों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर उनका रुख स्पष्ट है और वे आगे भी अपने मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहेंगे।

इस दौरान सभासद प्रमोद यादव, राजा चौधरी, मनीष यादव, राहुल वर्मा, मोहन गुप्ता, अंजनी गुप्ता, आशिमा खां, सचिव वर्मा, राकेश प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी और विकास जायसवाल ‘जुगनू’ सहित कई सभासद मौजूद रहे। वहीं एसडीएम निधि, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर और कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page