Connect with us

गाजीपुर

सीआईएसएफ फायर विंग ने आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों को दी फायर सेफ्टी ट्रेनिंग

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। शहर के अफीम फैक्ट्री स्थित सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा द्वारा 24 अगस्त 2026 को आदर्श इंटर कॉलेज में फायर फाइटिंग एवं अग्नि जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आग से बचाव, अग्नि सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के जरूरी उपायों की जानकारी दी गई।

आग लगने के कारण और बचाव के तरीके बताए

शाखा प्रभारी निरीक्षक (अग्नि) राकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सीआईएसएफ की टीम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने आग के विभिन्न प्रकार, आग लगने के प्रमुख कारण तथा अलग-अलग परिस्थितियों में आग बुझाने के सही तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सावधानी और समझदारी से काम करना चाहिए।

फायर एक्सटिंग्यूशर चलाकर कराया मॉक ड्रिल

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के अग्निशामक उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। सीआईएसएफ टीम की देखरेख में मॉक ड्रिल कराकर छात्रों को आग बुझाने के तरीकों का अभ्यास कराया गया।

Advertisement

आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी की दी जानकारी

सीआईएसएफ फायर विंग की टीम ने छात्रों और शिक्षकों को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी के बारे में भी जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि किसी भी संभावित खतरे के दौरान शांत रहकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचें और तत्काल संबंधित आपातकालीन सेवाओं को सूचना दें।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page