Connect with us

गाजीपुर

कस्तूरबा विद्यालयों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच, 11 नमूने लिए गए

Published

on

Loading...
Loading...

छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए चला विशेष अभियान

गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए 21 और 22 अगस्त 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पांच विद्यालयों से कुल 11 सर्विलांस नमूने संग्रहित किए।

पांच विद्यालयों के भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे गए

अभियान के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बाराचवर से तैयार गेहूं की रोटी और सब्जी, मुहम्मदाबाद से मटर मिक्स सब्जी और चावल, जखनियां से पका चावल और रोटी के नमूने लिए गए।

सादात और सैदपुर विद्यालयों से भी लिए गए नमूने

सादात स्थित विद्यालय से पके चावल, अरहर-चना मिक्स दाल, रोटी और सब्जी के नमूने संग्रहित किए गए। वहीं, सैदपुर स्थित विद्यालय से पकी अरहर की दाल का नमूना लिया गया।

Advertisement

प्रयोगशाला में होगी खाद्य पदार्थों की जांच

सभी संग्रहित नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छात्राओं को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना अभियान का उद्देश्य

नमूना संग्रह की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचन्द गुप्त, विपिन कुमार गिरी, धनंजय सिंह, अरविन्द प्रजापति, पंकज कुमार कनौजिया एवं अमरनाथ की टीम ने की। अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page