Connect with us

जौनपुर

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर शाखा के त्रैवार्षिक अधिवेशन में सीपी सिंह फिर बने शाखा मंत्री, संदीप कुमार अध्यक्ष निर्वाचित

रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प

जौनपुर। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, जौनपुर शाखा का त्रैवार्षिक अधिवेशन बुधवार को जौनपुर जंक्शन स्थित यूनियन भवन में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी एस.यू. शाह की देखरेख तथा मंडल मंत्री कामरेड विभूति मिश्रा और मंडल अध्यक्ष कामरेड सुधीर तिवारी की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में सीपी सिंह को पुनः शाखा मंत्री और संदीप कुमार को शाखा अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विक्की कुमार, संतोष यादव, पंकज त्रिपाठी और कृष्णा सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। अनिल कुमार उपाध्याय, विजेंद्र ठाकुर, अनिल कुमार मिश्रा, अशोक कुमार तथा अजय कुमार राय को सहायक शाखा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि अनुज कुमार सिंह को शाखा का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पुनः शाखा मंत्री चुने जाने पर सीपी सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान यूनियन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रत्येक समस्या को मजबूती से रेलवे प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा और उनके अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Advertisement

अधिवेशन में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page