Connect with us

गोरखपुर

पहला सिक्स लेन फ्लाईओवर, मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

टीपी नगर से पैडलेगंज तक 2.658 किमी लंबे फ्लाईओवर से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 995 करोड़ की परियोजनाओं की भी दी सौगात

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर शहर के पहले सिक्स लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण कर शहरवासियों को बड़ी विकासात्मक सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने करीब 995 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

टीपी नगर से पैडलेगंज तक बने इस फ्लाईओवर का निर्माण लगभग 429.49 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। 2.658 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य फरवरी 2023 में शुरू हुआ था, जिसे जून 2026 में पूरा कर लिया गया। परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा कराया गया है।

फ्लाईओवर के शुरू होने से नौसढ़, ट्रांसपोर्ट नगर, देवरिया बाईपास, पैडलेगंज, महेवा फल मंडी समेत आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बिहार और नेपाल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों का सफर भी अधिक सुगम और तेज होगा।

परियोजना के तहत देवरिया बाईपास को जोड़ने के लिए फोरलेन लीफ (संपर्क मार्ग) का भी निर्माण किया गया है, जिससे विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों का आवागमन और आसान हो जाएगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक आधारभूत ढांचे के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। गोरखपुर का पहला सिक्स लेन फ्लाईओवर शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगा और विकास की गति को और तेज करेगा।

लोकार्पण के बाद फ्लाईओवर को आम जनता के लिए खोल दिया गया। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि इससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक दूर होगी और आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध हो सकेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page