Connect with us

मऊ

मधुबन में वैश्य महासभा की नई टीम गठित

Published

on

Loading...
Loading...

समाज सेवा और शिक्षा को बनाया लक्ष्य

राधेश्याम मद्धेशिया बने नगर अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

मधुबन (मऊ)। मध्यदेशीय वैश्य महासभा मधुबन इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को गुप्ता मैरिज हॉल में सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में नगर पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैश्य महासभा के प्रदेश महामंत्री गिरीश चन्द गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री चंदन मद्धेशिया ने किया।

प्रदेश महामंत्री गिरीश चन्द गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी इकाइयों के मजबूत होने से ही समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वृक्षारोपण, रक्तदान, अस्पतालों में फल वितरण, गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह तथा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया।

Advertisement

नई कार्यकारिणी में राधेश्याम मद्धेशिया को नगर अध्यक्ष, चंद्रमा मद्धेशिया को कार्यकारी अध्यक्ष, चंदन मद्धेशिया को नगर महामंत्री और अभिषेक मद्धेशिया ‘बबलू’ को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संजीव मद्धेशिया, भारतेंदु मद्धेशिया, आशीष मद्धेशिया और उत्कर्ष मद्धेशिया को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

नगर अध्यक्ष राधेश्याम मद्धेशिया ने कहा कि उनके कार्यकाल में समाज के किसी भी गरीब बच्चे की पढ़ाई आर्थिक अभाव में नहीं रुकेगी। वह समाज के हर वर्ग के उत्थान और अधिकारों के लिए कार्य करेंगे।

संरक्षक रवि मद्धेशिया ने कहा कि संगठन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ बेटियों के विवाह को दहेज रहित और समय पर कराने के लिए भी प्रयास करेगा।

अंत में अध्यक्ष मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page