Connect with us

जौनपुर

सऊदी अरब में सड़क हादसे में खेतासराय के युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने विदेश गया था मोहम्मद अहमद, हादसे में गई जान

सोंगर गांव में पसरा मातम, परिजन पार्थिव शरीर आने का कर रहे इंतजार

खेतासराय (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के सोंगर गांव निवासी एक युवक की सऊदी अरब में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, सोंगर गांव निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद अहमद पुत्र अल्ताफ करीब डेढ़ वर्ष पहले रोजगार की तलाश में विदेश गए थे। वह परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से कुवैत में एक निजी कंपनी में ड्राइवर का काम करते थे।

मालिक के साथ सऊदी गए थे युवक

बताया जा रहा है कि किसी जरूरी कार्य से वह अपने मालिक के साथ कुवैत से सऊदी अरब गए थे। इसी दौरान उनकी कार भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार मोहम्मद अहमद, उनके मालिक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

दुर्घटना की जानकारी विदेश से परिजनों को मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मेहनती और मिलनसार था मोहम्मद अहमद

ग्रामीणों के अनुसार, मोहम्मद अहमद स्वभाव से मेहनती और मिलनसार युवक थे। परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए वह विदेश में नौकरी कर रहे थे। युवक की मौत की खबर से गांव के लोग भी गमगीन हैं।

परिजन अब उनके पार्थिव शरीर के भारत पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। घटना से सोंगर गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page