Connect with us

बड़ी खबरें

जवाहर भवन में भीषण आग, धुएं के गुबार से मची अफरा-तफरी

Published

on

Loading...
Loading...

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर, भवन खाली कराया गया; राहत एवं बचाव कार्य जारी

आग लगने के कारणों की जांच होगी, फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं

लखनऊ। राजधानी स्थित जवाहर भवन में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही भवन से धुएं के ऊंचे-ऊंचे गुबार उठने लगे, जिन्हें दूर-दूर तक देखा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।

प्रशासन ने एहतियातन जवाहर भवन को तत्काल खाली कराना शुरू कर दिया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी और हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।

Advertisement

फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page