Connect with us

गाजीपुर

स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से व्यापारी की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

दवा लेने वाराणसी जा रहे थे मोहन चौहान, व्यापारियों ने ₹10 लाख मुआवजे की उठाई मांग

घटना से व्यापारी समाज में शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गाजीपुर (जखनिया)। जखनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक रेल हादसे में स्थानीय व्यापारी मोहन चौहान की कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि व्यापारियों ने मृतक के परिजनों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मोहन चौहान पुत्र रामाशीष चौहान जखनिया रेलवे स्टेशन के दक्षिणी केबिन के पास निजी कमरे में गिट्टी, बालू एवं निर्माण सामग्री का कारोबार करते थे। बताया जा रहा है कि वह दवा लेने के लिए वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर लखनऊ से वाराणसी जा रही कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भीषण था कि उनका शरीर कमर के ऊपर से दो हिस्सों में कट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

व्यापारी समाज में शोक, मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलते ही जखनिया के व्यापारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मोहन चौहान दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और अपने मिलनसार व्यवहार तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे।

घटना के बाद व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा व्यापारी समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के आश्रितों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

रेलवे पुलिस कर रही कार्रवाई

घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस (जीआरपी/आरपीएफ) मौके पर पहुंची। आवश्यक विधिक कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page