Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत गाजीपुर पुलिस का जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

बाजारों में पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत बुधवार को जनपद गाजीपुर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित अधिकारों एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने लोगों से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करने की भी अपील की।

इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर सघन भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा समाज में सुरक्षा और सम्मान का भाव मजबूत करना है। ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page