Connect with us

बलिया

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला ऐतिहासिक शत्रुघ्न अखाड़ा, ‘जय महावीर’ के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

Published

on

Loading...
Loading...

महावीरी झंडा रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, प्रमुख मार्गों से शांतिपूर्ण निकला जुलूस

चप्पे-चप्पे पर पुलिस और एलआईयू की निगरानी, श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शरबत की व्यवस्था

सिकंदरपुर (बलिया)। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक महावीरी झंडा रथयात्रा के तहत सोमवार देर रात शत्रुघ्न अखाड़ा का भव्य जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। पूरे नगर में ‘जय महावीर’ के गगनभेदी जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रात्रि लगभग 10:30 बजे अखाड़ा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, राकेश सिंह एवं राकेश यादव के नेतृत्व में जुलूस का शुभारंभ हुआ। जुलूस पुलिस चौकी तिराहा, न्यू मार्केट, बस स्टेशन मार्ग, बस स्टैंड, मोहल्ला मिल्की और पोस्ट ऑफिस सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर हॉस्पिटल मार्ग स्थित महावीर स्थान पहुंचा। वहां अल्प विश्राम के बाद पुनः सोनार पट्टी और पोस्ट ऑफिस मार्ग से होते हुए देर रात महावीर स्थान पर पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ।

जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पेयजल की व्यवस्था की।

Advertisement

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। क्षेत्राधिकारी रजनीश राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया, चौकी प्रभारी गिरिजेश कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल और एलआईयू (खुफिया) की टीम पूरे जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रही। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page