गाजीपुर
सुहवल पुलिस ने चोरी के आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ दबोचा
बीएनएस के मुकदमे में वांछित सूरज बनवासी गिरफ्तार, चोरी के आभूषण भी बरामद
देशी तमंचा मिलने पर आर्म्स एक्ट का नया मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस तथा चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित एक और मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को थाना प्रभारी कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ ताड़ीघाट रेलवे फ्लाईओवर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना सुहवल में दर्ज मुकदमा संख्या 70/2026 (धारा 305(A)/331(4) बीएनएस) में वांछित सूरज बनवासी पुत्र हीरा बनवासी, निवासी ग्राम परसा, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
तमंचा, कारतूस और चोरी के आभूषण बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) तथा चोरी के कई आभूषण बरामद हुए। बरामद सामान में तीन जोड़ी सफेद धातु की पायल, पीली धातु के दो लॉकेट, दो गुरिया, दो कान के टप्स तथा दो कान की झालियां शामिल हैं।
अवैध असलहा मिलने पर थाना सुहवल में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 75/2026 धारा 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश कुमार एवं उनकी पुलिस टीम ने की।
