गाजीपुर
साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से वापस मिले 90 हजार रुपये
यूपीआई फ्रॉड का शिकार हुए व्यक्ति को रामपुर मांझा पुलिस ने दिलाई राहत
न्यायालय के आदेश पर पीड़ित के खाते में लौटाई गई ठगी की रकम
गाजीपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर मांझा थाना साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता से यूपीआई फ्रॉड के शिकार हुए एक व्यक्ति के 90,274 रुपये वापस कराए गए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, थाना रामपुर मांझा क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर कला निवासी राजेन्द्र जायसवाल पुत्र सुबाष जायसवाल के खाते से साइबर ठगों ने कुल 95 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
त्वरित कार्रवाई से रकम कराई गई होल्ड
शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क थाना रामपुर मांझा के उपनिरीक्षक मोती लाल ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने ठगी की रकम में से 90,274 रुपये होल्ड करा दिए।
इसके बाद माननीय न्यायालय गाजीपुर के आदेश के क्रम में पीड़ित राजेन्द्र जायसवाल को पूरी होल्ड की गई धनराशि वापस करा दी गई।
पीड़ित ने पुलिस टीम को दिया धन्यवाद
रुपये वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए टीम को धन्यवाद दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।
रकम वापस कराने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक मोती लाल मय हमराह, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर।
