Connect with us

मिर्ज़ापुर

नव निर्मित मां दुर्गेश्वरी मंदिर के विद्युतीकरण की मांग, सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों ने मंदिर तक बिजली पहुंचाने के लिए खंभे और तार लगाने की उठाई मांग

गांव से 400 मीटर दूर स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई पहल

सीखड़ (मीरजापुर)। सीखड़ ब्लॉक के पचरांव गांव में नव निर्मित माता भवानी मां दुर्गेश्वरी मंदिर के विद्युतीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चुनार विधायक अनुराग सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने मंदिर तक बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया।

शुक्रवार को भावी प्रधान प्रत्याशी सुशील तिवारी के नेतृत्व में जय प्रकाश तिवारी, रविशंकर मिश्रा, पवन पांडेय उर्फ रिगद पांडेय, सभाजीत सिंह उर्फ पुल्ली बाबू साहब, मोहन लाल यादव, दिनेश सिंह, सिद्धनाथ मिश्रा, पंडित राजन तिवारी, राजू राजभर सहित गांव के दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन विधायक अनुराग सिंह को सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि गांववासियों के सहयोग से माता भवानी मां दुर्गेश्वरी मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विद्युत व्यवस्था की आवश्यकता है। इसके लिए लगभग चार बिजली के खंभे और तार लगाए जाने की जरूरत है।

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर गांव से लगभग 400 मीटर दूर स्थित है। वर्तमान में बिजली की व्यवस्था न होने के कारण सुबह और शाम के समय दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विधायक से मंदिर का शीघ्र विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में पूजा-अर्चना की सुविधा मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page