Connect with us

भदोही

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

बोले— केवल कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखे कार्रवाई; पीड़ित की संतुष्टि हो प्राथमिकता

थाना प्रभारियों को मानवीय व्यवहार और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मामलों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

एसपी अभिनव त्यागी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए, ताकि पीड़ित पक्ष पूरी तरह संतुष्ट हो सके।

Advertisement

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पुलिस थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ मानवीय और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर समयबद्ध एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page