Connect with us

गाजीपुर

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों को मिले चिकित्सा प्रमाण पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर), जयदेश। उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के तहत बुधवार को मुहम्मदाबाद तहसील सभागार में कैशलेस चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने की।

कार्यक्रम में योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके अंतर्गत प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों तथा उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का निःशुल्क एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर लागू की गई है, जिससे शिक्षा विभाग से जुड़े लाखों कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

इस दौरान पात्र लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि यह योजना शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भांवरकोल आनंद राय ‘मुन्ना’, खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह, बीरबल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page