Connect with us

भदोही

बिजली बिल वसूली करने गए कर्मचारियों से मारपीट, सरकारी रजिस्टर और नकदी छीनने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर हुआ विवाद, जेई ने थाने में दी तहरीर

सिकंदरपुर पुलिस ने शुरू की जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई

सिकंदरपुर (बलिया)। विद्युत बिल वसूली करने गए बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट, अभद्रता और सरकारी सामान छीनने का मामला सामने आया है। सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) मनोज कुमार यादव ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जेई की तहरीर के अनुसार, सोमवार को विद्युत विभाग के कर्मचारी हरीओम पांडेय और प्रदीप कुमार रामपुर कटराई गांव में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए गए थे। इसी दौरान गांव निवासी संजय गोंड़ ने खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने की मांग की। कर्मचारियों ने स्टाफ की कमी बताते हुए अगले दिन कार्य कराने की बात कही, जिस पर विवाद बढ़ गया।

वसूली की धनराशि और सरकारी रजिस्टर ले जाने का आरोप

आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। साथ ही वसूली की धनराशि, सरकारी रजिस्टर और कर्मचारियों की बाइक संख्या UP53 DQ 0632 लेकर चले गए। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

Advertisement

पुलिस कर रही मामले की जांच

सिकंदरपुर इंस्पेक्टर मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page