Connect with us

भदोही

लोहे की रॉड से जानलेवा हमले का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर

Published

on

Loading...
Loading...

सिर पर गंभीर चोट लगने से युवक हुआ बेहोश, पुलिस ने शुरू की जांच

भदोही (गोपीगंज)। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के नथईपुर गांव में एक युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित जोगेंद्र कुमार निवासी नथईपुर के अनुसार, वह 5 जुलाई की रात घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया और लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

जोगेंद्र ने आरोप लगाया कि हमलावर ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। होश में आने के बाद उसने गोपीगंज कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

गोपीगंज कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page