Connect with us

भदोही

तालाब में अवैध खनन करते पकड़ा गया ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस ने किया सीज

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अर्जुनपुर गांव में हुई कार्रवाई

शिकायत पर तत्काल पहुंची टीम, एसपी बोले- अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

भदोही। जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना दुर्गागंज पुलिस ने खनन अधिकारी के साथ कार्रवाई करते हुए ग्राम अर्जुनपुर स्थित तालाब में अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, जनता से मिली शिकायत और सूचना के आधार पर थाना दुर्गागंज पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान तालाब में अवैध रूप से खनन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, जिसके बाद नियमानुसार उसे सीज कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अवैध खनन जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page