Connect with us

भदोही

सुगंधित पुष्पों से सजा बाबा का दरबार, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

बाबा बड़े शिव, गोपेश्वरनाथ और तिलेश्वरनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

वाराणसी। ब्रह्मांडनायक देवाधिदेव महादेव का सोमवार को भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। सायंकाल बाबा बड़े शिव, बाबा गोपेश्वरनाथ और बाबा तिलेश्वरनाथ का सुगंधित पुष्पों तथा पंचद्रव्यों से विशेष श्रृंगार कर विधि-विधान से महाआरती एवं पूजन संपन्न कराया गया।

बाबा के मनोहारी और दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ने लगी। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष, डमरू, शंख और करताल की गूंज से देर रात तक वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मंदिर के पुजारी मिठाई लाल गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाआरती संपन्न कराई। आरती के उपरांत शिव स्तुति का गायन हुआ और श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति के रामकृष्ण खट्टू, दीपक मोदनवाल, राजीव पांडा, सोनू, ओम जी, घनश्याम बाबा सहित श्री बाबा तिलेश्वरनाथ श्रृंगार समिति के दीपक तिवारी, विशाल तिवारी, सानू दुबे, नीलेश दुबे, जीतेश दुबे, सूरज, शांतनु एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page