Connect with us

मिर्ज़ापुर

विधायक सुचिश्मिता मौर्य ने पड़री पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, मरीजों से की बातचीत और किया पौधरोपण

डॉक्टरों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

मीरजापुर।
मझवां विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुचिश्मिता मौर्य ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पड़री का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की, मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली और परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

वार्ड, ओपीडी और दवा वितरण कक्ष का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष और लेबर रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Advertisement

विधायक ने वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर पूछा कि उन्हें अस्पताल में निःशुल्क दवाएं और समुचित उपचार मिल रहा है या नहीं।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विधायक सुचिश्मिता मौर्य ने अस्पताल परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। उन्होंने उपस्थित लोगों से पौधरोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : विधायक

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े।

उन्होंने चिकित्सकों को समय पर अस्पताल पहुंचने और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्य, आशीष दुबे, अभय तिवारी, स्वास्थ्य केंद्र का पैरामेडिकल स्टाफ तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page