Connect with us

मिर्ज़ापुर

निरीक्षक देव प्रकाश बने डीएसपी, डीआईजी पूनम ने लगाए स्टार

Published

on

Loading...
Loading...

पदोन्नति पर दी बधाई, निष्पक्ष और जनोन्मुखी पुलिसिंग की दिलाई जिम्मेदारी

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और बेहतर पुलिस सेवा देने की जताई उम्मीद

मीरजापुर।
विंध्याचल परिक्षेत्र की पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पूनम ने निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत हुए देव प्रकाश के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

डीआईजी पूनम ने कहा कि पदोन्नति किसी भी पुलिस अधिकारी के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान होती है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ अधिकारी की जवाबदेही भी बढ़ जाती है।

जनसेवा और निष्पक्ष पुलिसिंग पर दिया जोर

उन्होंने देव प्रकाश से अपेक्षा जताई कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ करेंगे। साथ ही आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराने, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Advertisement

अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

पदोन्नति समारोह के दौरान परिक्षेत्र कार्यालय के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने देव प्रकाश को डीएसपी पद पर पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page