गोरखपुर
भाजपा नगर कार्यालय में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
गोलाबाजार (गोरखपुर)। भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर रविवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
राष्ट्र की एकता और अखंडता पर दिया जोर
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने “एक देश, एक संविधान” के सिद्धांत को सर्वोपरि मानते हुए तत्कालीन सरकार से इस्तीफा देकर जनसंघ की स्थापना की।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लागू धारा 370 और अनुच्छेद 35ए का डॉ. मुखर्जी ने हमेशा विरोध किया और उनका जीवन राष्ट्रहित के लिए प्रेरणास्रोत है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मार्कंडेय उमर, उदयशंकर गुप्ता, वीरेंद्र मालाकार, संजय मद्धेशिया, इमरान अंसारी, राजेश जायसवाल, बब्लू सोनकर, सरवन गुप्ता, सुदर्शन कसौधन, राम मद्धेशिया, रमेश तिवारी, अछैवर जायसवाल, तेरस प्रसाद, आकाश जायसवाल, डॉ. देवा कन्नौजिया, रिंकू चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
