Connect with us

गोरखपुर

गोला तहसील समाधान दिवस में 124 शिकायतें, केवल 9 का निस्तारण

Published

on

Loading...
Loading...

फरियादियों में दिखी निराशा, समाधान की रफ्तार रही धीमी

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण की गति एक बार फिर धीमी रही। कुल 124 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र 9 मामलों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी गोला अमित कुमार जायसवाल ने की। इस दौरान तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार बालचंद चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कई मामलों में फरियादियों ने रखी गंभीर शिकायतें

समाधान दिवस में भूमि विवाद, राजस्व, विद्युत, पेंशन और सामाजिक समस्याओं से जुड़े कई मामले सामने आए।

  • एक युवती ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बाद उसे दवा देकर गर्भपात कराया गया और बाद में छोड़ दिया गया।
  • वार्ड संख्या-3 के सुधीर सिंह ने बिजली बिल भुगतान के बावजूद लगातार बिल जारी होने की शिकायत की।
  • तीरागांव के निवर्तमान प्रधान सूरज कुमार ने लेखपाल पर चकमार्ग मरम्मत में लापरवाही का आरोप लगाया।
  • सेवानिवृत्त कर्मचारी कुशहर ने बैंक द्वारा जीवित प्रमाण पत्र समय पर अग्रसारित न किए जाने से 8 माह से पेंशन बंद होने की शिकायत की।

अधिकतर मामलों में नहीं हुआ त्वरित समाधान

अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण न होने से फरियादी निराश होकर लौट गए। कई लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में आपूर्ति निरीक्षक प्रतीक कुमार राय, राजस्व निरीक्षक रमेश पांडेय, राजू सिंह, संजय कुमार, के.एम. उपाध्याय, लल्लन प्रसाद, अरुणाकर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page