गाजीपुर
मुहम्मदाबाद तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, स्थानांतरण और जांच की मांग
सेंट्रल बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का लिया निर्णय
तीन दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील में तहसीलदार की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार महेंद्र बहादुर के खिलाफ शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी को ज्ञापन सौंपते हुए तहसीलदार के तत्काल स्थानांतरण, जांच और आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में तहसीलदार न्यायालय का अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया जाएगा और आंदोलन को जिला स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।
