गाजीपुर
बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग, 156 वाहनों का चालान
ड्रंकन ड्राइविंग और ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अभियान में करीब 3.20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र सहित यातायात पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त टीमों ने अभियान के दौरान कुल 156 वाहनों का चालान किया।
कार्रवाई में ड्रंकन ड्राइविंग के तहत 1 चालक को पकड़ा गया, जबकि 12 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न और 2 वाहनों पर HSRP नंबर प्लेट के उल्लंघन में चालान किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान लगभग 3.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
