Connect with us

गाजीपुर

तहसील दिवस में 100% दिव्यांग ने लगाई गुहार, लाल राशन कार्ड की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

जखनिया तहसील में 123 शिकायतें, 12 का मौके पर निस्तारण

एसडीएम के समक्ष पहुंचा मार्मिक मामला, पात्रता जांच के निर्देश

जखनिया (गाजीपुर)। तहसील जखनिया में उपजिलाधिकारी अतुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

तहसील दिवस में कुल 123 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा गया।

Advertisement

इसी दौरान 100 प्रतिशत दिव्यांग नरेंद्र चौहान ने एसडीएम के समक्ष पहुंचकर लाल राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करने के बावजूद अब तक उन्हें लाभ नहीं मिल सका है।

एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पात्रता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहसील दिवस में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page