Connect with us

बलिया

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, किशोरी की तलाश में दबिश जारी

शिकायत करने पहुंची मां को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

बलिया (बांसडीहरोड)। थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक नामजद युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, 28 जून की शाम करीब छह बजे आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।

शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि जब वे आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो युवक के पिता ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी।

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच

थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page