Connect with us

बलिया

बाढ़ से पहले बैरिया विधायक ने तैयारियों पर उठाए सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

कटान रोधी कार्यों में लापरवाही का आरोप, अधिकारियों को काम में तेजी लाने की चेतावनी

शिवपुर घाट, सेमरी, दुबे छपरा और गोपालपुर का किया निरीक्षण

बलिया (बैरिया)। बैरिया विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी विधायक जयप्रकाश अंचल ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर कटान रोधी एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिवपुर घाट, सेमरी, दुबे छपरा और गोपालपुर में चल रहे कार्यों में लापरवाही और सुस्ती का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

समय-सीमा के बावजूद अधूरे बताए कार्य

विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन कई कार्य अब भी अधूरे हैं। उनका कहना था कि यदि समय रहते कार्य पूरे नहीं हुए तो बाढ़ के दौरान क्षेत्र के लोगों की जान-माल को खतरा हो सकता है।

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि लापरवाही के कारण जनता को किसी प्रकार की परेशानी हुई तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Advertisement

ग्रामीणों ने भी रखीं अपनी समस्याएं

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भी बाढ़ सुरक्षा और कटान से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page