Connect with us

भदोही

इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर विवाद, युवक को कुएं में धकेलने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

मारपीट के बाद कुएं में फेंका, ग्रामीणों ने बचाई जान; बाद में दोनों पक्षों में हुआ समझौता

पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी भेजा, पिता ने दी थी तहरीर

गोपीगंज (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिहसपुर गांव में इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दो युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे कुएं में धक्का दे दिया। ग्रामीणों की तत्परता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पीड़ित के पिता सुदामा मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके 25 वर्षीय पुत्र देवीलाल का गांव के ही दो युवकों से मोबाइल पर रील बनाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शनिवार रात दोनों युवकों ने रास्ते में देवीलाल को रोककर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसे कुएं में धक्का देकर मौके से फरार हो गए।

कुएं में गिरने के बाद देवीलाल के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पीआरवी और स्थानीय पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोपीगंज भेजा गया, जहां उसका इलाज किया गया।

Advertisement

पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। हालांकि बाद में गांव के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौता हो गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page