Connect with us

भदोही

पंचर की दुकान के बाहर रखे पुराने टायरों में लगी आग, हजारों का नुकसान

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों ने बाल्टी और समरसेबल के पानी से बुझाई आग, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित बोला- पहले भी दुकान में लगाई जा चुकी है आग, अराजक तत्वों पर जताया संदेह

गोपीगंज (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घाट मार्ग स्थित पूरे रघुनाथ गांव में शनिवार देर रात एक पंचर की दुकान के बाहर रखे पुराने टायरों में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में करीब 5 से 10 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार पूरे रजई निवासी संतोष कुमार बिंद की टायर पंचर की दुकान है। शनिवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। देर रात उन्हें सूचना मिली कि दुकान के बाहर रखे पुराने टायरों में आग लग गई है।

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि टायर धू-धू कर जल रहे थे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और समरसेबल तथा बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी।

Advertisement

पीड़ित संतोष कुमार बिंद ने बताया कि इससे पहले भी कुछ अराजक तत्व उनकी दुकान में आग लगाने की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यह घटना भी शरारती तत्वों की करतूत हो सकती है। हालांकि समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा नुकसान टल गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page