Connect with us

बलिया

52 वर्षों की सेवा के बाद होमगार्ड जवान अमरनाथ शर्मा सेवानिवृत्त

Published

on

Loading...
Loading...

बैरिया तहसील परिसर में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित

बैरिया (बलिया)। होमगार्ड विभाग में 52 वर्षों तक उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद जवान अमरनाथ शर्मा सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर बैरिया तहसील परिसर में तहसील प्रशासन एवं होमगार्ड विभाग की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

एसडीएम ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

समारोह में उपजिलाधिकारी संजय कुशवाहा ने अमरनाथ शर्मा को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा विभाग के सहकर्मियों ने भी उन्हें स्मृति-चिह्न और पुष्प भेंट कर उनके लंबे एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

“मिला सम्मान जीवनभर याद रहेगा” : अमरनाथ शर्मा

अपने संबोधन में अमरनाथ शर्मा ने कहा कि सेवा के दौरान अधिकारियों और साथियों से मिला सहयोग एवं सम्मान उनके लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।

भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों तक साथ काम करने वाले सहयोगियों से बिछड़ने का दुख रहेगा, लेकिन क्षेत्रीय होने के कारण समय-समय पर सभी से मुलाकात होती रहेगी।

Advertisement

अनुशासित और समर्पित सेवाओं की हुई सराहना

समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अमरनाथ शर्मा की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और समर्पित सेवाओं की सराहना की। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page