Connect with us

गाजीपुर

आयुष आपके द्वार: बेलहरी में योग शिविर आयोजित, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में सहभागिता का आह्वान

Published

on

Loading...
Loading...

योग करें, निरोग रहें का दिया गया संदेश

सैदपुर (गाजीपुर)। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधन अधिकारी अखिलेश गुप्ता के निर्देशन में बुधवार को “आयुष आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बेलहरी (हसनु का पूरा) में योग शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर कैरियर कोचिंग सेंटर बेलहरी एवं माता शारदा बिल्डिंग मैटेरियल के कर्मचारियों तथा आसपास के गांवों के बच्चों की सहभागिता के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय/आयुष्मान आरोग्य मंदिर ईशोपुर के योग प्रशिक्षक मुकेश यादव एवं योग सहायक दिलीप कुमार द्वारा किया गया।

बच्चों और ग्रामीणों को कराया योगाभ्यास

योग शिविर में उपस्थित बच्चों एवं ग्रामीणों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन, वज्रासन, बालासन, भुजंगासन सहित अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि नियमित योग और प्राणायाम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।

21 जून को योग दिवस में शामिल होने की अपील

योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। साथ ही आगामी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, बच्चों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page