Connect with us

मनोरंजन

भारत में 8 जून से शुरू होगी ‘द ओडिसी’ की IMAX एडवांस बुकिंग, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

Published

on

Loading...
Loading...


वाराणसी | एंटरटेनमेंट डेस्क. हॉलीवुड के चर्चित निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) को लेकर भारतीय दर्शकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म की IMAX एडवांस बुकिंग भारत में 8 जून 2026 से शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही भारत उन शुरुआती देशों में शामिल होगा जहां दर्शक रिलीज से पहले अपनी सीटें बुक कर सकेंगे।
पूरी तरह IMAX कैमरों से शूट हुई पहली फीचर फिल्म
‘द ओडिसी’ को लेकर सबसे बड़ी खासियत यह बताई जा रही है कि यह दुनिया की पहली फीचर फिल्म है जिसे पूरी तरह IMAX कैमरों के जरिए फिल्माया गया है। फिल्म को बड़े पर्दे पर अलग सिनेमाई अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
होमर की महाकाव्य कहानी पर आधारित है फिल्म
ऑस्कर विजेता निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म प्रसिद्ध कवि होमर की कालजयी महाकाव्य कथा से प्रेरित है। कहानी इथाका के राजा ओडिसियस की है, जो ट्रॉय युद्ध के बाद अपने घर लौटने के लिए लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकलते हैं।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में कई बड़े हॉलीवुड कलाकार नजर आने वाले हैं—
मैट डेमन — ओडिसियस
टॉम हॉलैंड — टेलीमेकस
ऐन हैथवे — पेनेलोप
जेंडाया
रॉबर्ट पैटिनसन
लुपिता न्योंगो
चार्लीज थेरॉन
जॉन बर्नथल
क्या बोले वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंडिया के अधिकारी
वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डेंजिल डायस ने कहा कि ‘द ओडिसी’ सिनेमा तकनीक के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इस स्तर तक पहुंचने के लिए क्रिस्टोफर नोलन ने लगभग दो दशक तक काम किया।
कब रिलीज होगी ‘द ओडिसी’?
फिल्म 17 जुलाई 2026 को भारत सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं IMAX एडवांस बुकिंग 8 जून 2026 से शुरू हो जाएगी।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page