Connect with us

वाराणसी

आईसीएआई की राष्ट्रीय समिति में आमंत्रित सदस्य नामित हुईं सीए रश्मि केसरवानी

Published

on

Loading...
Loading...

महिला एवं युवा सदस्य उत्कृष्टता समिति में मिली जिम्मेदारी

वाराणसी। शहर की वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट रश्मि केसरवानी को भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की महिला एवं युवा सदस्य उत्कृष्टता समिति (Women & Young Members Excellence Committee) में परिषद वर्ष 2026-27 के लिए आमंत्रित सदस्य (इनवाइटी) के रूप में नामित किया गया है। उनके चयन से चार्टर्ड अकाउंटेंसी जगत और वाराणसी में खुशी का माहौल है।

आईसीएआई अध्यक्ष ने किया नामांकन

यह नामांकन सीए प्रसन्ना कुमार डी द्वारा किया गया है। संस्थान ने विश्वास व्यक्त किया है कि सीए रश्मि केसरवानी का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और पेशेवर दक्षता समिति की गतिविधियों को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी।

महिला एवं युवा सदस्यों के सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस

Advertisement

नामांकन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रश्मि केसरवानी ने आईसीएआई नेतृत्व तथा सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से महिला एवं युवा सदस्यों के सशक्तिकरण, पेशेवर विकास और संस्थान की विभिन्न पहलों को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

चार्टर्ड अकाउंटेंसी जगत में खुशी की लहर

उनकी इस उपलब्धि पर चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे से जुड़े विशेषज्ञों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उनके चयन को पेशेवर क्षेत्र में उनके योगदान की महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।

वाराणसी के लिए गौरव का विषय

सीए रश्मि केसरवानी की यह नियुक्ति न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि वाराणसी के लिए भी सम्मान और गौरव का विषय मानी जा रही है। उनके चयन से शहर के युवा पेशेवरों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page