वाराणसी
जमीन को लेकर विवाद में मासूम समेत मां पर हमला
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के करघना गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीन की विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गया। विवाद में पाटीदारों ने मां और उनके 6 वर्षीय बेटे को पीट कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार (मिर्जामुराद) करधना गांव निवासी निर्मला देवी अपने 6 वर्षीय बेटे पंकज के साथ घर पर थी तभी पाटीदारों द्वारा जमीन पर लगे बांस को काटे जाने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मनबढ़ पड़ोसियों ने मां और उनके 6 वर्षीय बेटे पंकज का पीट कर सर फोड़ दिया जिससे वह लहूलुहान हालत में नीचे गिर पड़ा। घायल अवस्था में मां ने अपने बेटे को लेकर मिर्जामुराद थाने पहुंची और आधा दर्जन पड़तीदारो के खिलाफ लिखित तहरीर दे कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
वही इस मामले में थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि घटना में तहरीर मिली है जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
