Connect with us

वाराणसी

मनीष सिंह हत्याकांड : न्याय की गुहार लेकर पुलिस कमिश्नर-डीएम से मिले परिजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड के मामले में प्रशासनिक स्तर पर सख्ती के संकेत दिखाई देने लगे हैं। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल तथा जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से मुलाकात कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और शीघ्र न्याय की मांग उठाई। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी और सख्त कानूनी कदम जल्द उठाए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार प्रशासन और राजस्व विभाग की ओर से आरोपियों की संपत्तियों सहित अन्य कानूनी बिंदुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। बताया गया है कि आरोपियों के मकानों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। ऐसे में अवैध निर्माण और सरकारी भूमि से संबंधित मामलों की जांच पूरी होने के बाद बुलडोजर कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है। इसको लेकर आरोपियों में बेचैनी का माहौल बताया जा रहा है।

Loading...

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने थाना फूलपुर में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान इस हत्याकांड को गंभीर मामला बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाए और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने, हिस्ट्रीशीट खोलने तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी के माध्यम से दोषियों को जल्द सजा दिलाने के निर्देश भी दिए थे।

सूत्रों के मुताबिक प्रशासन पूरे प्रकरण पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्हें प्रशासन से न्याय की उम्मीद है और दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जो समाज के लिए उदाहरण बने। फिलहाल इस मामले में पुलिस और प्रशासन द्वारा आगे उठाए जाने वाले कदमों पर शहरवासियों की नजर बनी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page