दुर्घटना
हाइवा से टकराई एम्बुलेंस, दो लोग घायल
Loading...
Loading...
वाराणसी। वाराणसी-जौनपुर फोरलेन मार्ग पर फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित सुरही ओवरब्रिज के पास शुक्रवार सुबह एक निजी एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़ी हाइवा से जा टकराई। हादसे में एम्बुलेंस चालक और उसका सहायक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में अमेठी जिले के मरदानपुर निवासी एम्बुलेंस चालक शिवकुमार तथा बहराइच जिले के कदौली निवासी उसका सहायक सुनील कुमार यादव घायल हो गए। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर होने के साथ सिर पर भी चोटें आई हैं।
Loading...
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Continue Reading
