Connect with us

शिक्षा

BHU : गर्ल्स हॉस्टल के पराठे में मिला शीशे का टुकड़ा, भोजन की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बीएचयू में भोजन की गुणवत्ता को लेकर एक और मामला सामने आया है। गुरुवार को न्यू पीएचडी गर्ल्स हॉस्टल के मेस में परोसे गए पराठे में शीशे का एक टुकड़ा मिलने से छात्राओं में आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार, एक छात्रा के पराठे में शीशे का टुकड़ा निकला। इसके बाद छात्राओं ने मेस की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। छात्राओं का आरोप है कि भोजन में गड़बड़ी की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। उनका कहना है कि पराठे में शीशे का टुकड़ा मिलने की घटना को सामान्य बात बताकर टालने का प्रयास किया गया। छात्राओं की बढ़ती नाराजगी के बीच उन्हें मेस मैनेजर से इस संबंध में बात करने का आश्वासन दिया गया।

Loading...

गौरतलब है कि बुधवार को बीएचयू के डालमिया छात्रावास की मेस संख्या चार में बनी सब्जी में छिपकली मिलने का मामला सामने आया था। इस घटना को लेकर कुलपति ने जवाब मांगा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page