Connect with us

शिक्षा

काशी के सूर्यदीप सहित प्रदेश के मेधावियों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जून को लोकभवन में हाईस्कूल और इंटर के विभिन्न बोर्डों के राज्य स्तरीय मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इस समारोह में वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के छात्र सूर्यदीप को भी सम्मानित किया जाएगा। सूर्यदीप प्रजापति ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है।

Loading...

पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमीत श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ में एक जून को आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तर के प्रथम 10 मेधावियों को एक-एक लाख रुपये का चेक, एक-एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए जाएंगे। वहीं जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिले के प्रथम 10 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र और मेडल दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page