Connect with us

वाराणसी

लकड़ीमंडी में जुए की फड़ पर चेतगंज पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर लकड़ीमंडी चौराहे के पास प्राचीन हनुमान मंदिर के पीछे छापेमारी की गई, जहां कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

Loading...

गिरफ्तार आरोपियों में राजाराम भारती, विशाल चौहान, दीनू कुमार और रितिक कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी चेतगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। मामले में थाना चेतगंज में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page