Connect with us

गाजीपुर

बदमाशों ने दी पुलिस को चुनौती, 12 दिन बाद दूसरी बार दिनदहाड़े छिनैती

Published

on

Loading...
Loading...

सादात थाना क्षेत्र का मखदुमपुर-खीदिरगंज मार्ग बना बदमाशों का सेफ जोन

गाजीपुर (जयदेश)। सादात थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मखदुमपुर से खीदिरगंज जाने वाले सड़क मार्ग पर कुवाटी गांव के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने युवक को असलहा दिखाकर सोने की चेन और बाइक की चाबी छीन ली तथा मौके से फरार हो गए। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशिक अंसारी पुत्र अलिरजा एवं बरकत आलम पुत्र नसुरुल्ला निवासी गरीब पट्टी उर्फ मई मखदुमपुर से अपने घर जा रहे थे। तभी दिन में लगभग 12 बजकर 5 मिनट पर ब्लैक पल्सर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कुवाटी तिराहे के पास उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल सटाकर आशिक अंसारी से लगभग पांच ग्राम की सोने की चेन तथा बाइक की चाबी छीन ली और आजमगढ़ की तरफ फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सादात थाना अध्यक्ष पन्नेलाल यादव, मखदुमपुर चौकी प्रभारी संत राम यादव तथा क्षेत्राधिकारी सैदपुर रामकृष्ण तिवारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान में जुट गए।

Advertisement

गौरतलब है कि इसी सड़क मार्ग पर मात्र 12 दिन पहले, 16 मई को भी कुवाटी पुलिया के पास आदित्य सिंह तियरा से सोने की चेन और मोबाइल की छिनैती हुई थी। दोनों घटनास्थलों के बीच की दूरी लगभग 200 मीटर बताई जा रही है। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग अब बदमाशों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष सादात ने बताया कि घटना के बाबत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page