वाराणसी
नगर पंचायत गंगापुर में 28 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण
रोहनिया (वाराणसी)। आदर्श नगर पंचायत गंगापुर कार्यालय परिसर में बुधवार को चेयरमैन स्नेह लता सेठ की अध्यक्षता एवं प्रतिनिधि संतोष सेठ तथा सत्यम सेठ की देखरेख में लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल और अध्यक्ष स्नेह लता सेठ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार 28 नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
लोकार्पित कार्यों में इंटरलॉकिंग, सड़क निर्माण, सीसी रोड, अंडरग्राउंड जल निकासी व्यवस्था, सभागार का नवीनीकरण, स्टोर रूम निर्माण, तीन अलग-अलग स्थानों पर वाटर कूलर स्थापना तथा ओपन जिम सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।
मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील पटेल ने नगर पंचायत के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाकर आम जनता को सीधा लाभ दिलाना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन स्नेह लता सेठ ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर समारोह में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
समारोह में आए अतिथियों का स्वागत प्रतिनिधि संतोष सेठ और सत्यम सेठ ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम का संचालन विजय राजभर पूर्व प्रधान ने किया।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल, विजय राज यादव जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, सुरेश सिंह जिला उपाध्यक्ष, प्रवीण सिंह गौतम जिला महामंत्री, राजेश जैन, संतोष सेठ, कमलेश गुप्ता, रजत सिंह, सिद्धार्थ सिंह, कन्हैयालाल जैन, रोहित कुमार मोदनवाल, संतोष केसरी, लालमन यादव, सुमित कुमार सिंह, मिंटू सिंह, अनीश यादव, अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार जायसवाल सहित समस्त सभासदगण उपस्थित रहे।
