Connect with us

वाराणसी

केदार घाट पर वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच हुई मां गंगा की महाआरती

Published

on

Loading...
Loading...

सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या ने बांधा समां

वाराणसी। गंगा दशहरा के अवसर पर केदार घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से विशेष गंगा पूजन, महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समिति के संदीप दुबे ‘सोनू महाराज’ के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां गंगा का विधि-विधान से पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

Loading...

संध्या बेला में दीपों से सजे केदार घाट का दृश्य अत्यंत मनोहारी दिखाई दिया। वैदिक ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन संपन्न कराया। इस दौरान “ॐ गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति, नर्मदे सिन्धु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु” तथा “ॐ नमो भगवति हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे मां पावय पावय स्वाहा” जैसे वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालुओं ने दूध, पुष्प, अक्षत और दीप अर्पित कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में मां गंगा का विशेष दुग्धाभिषेक और भव्य आरती भी की गई। गंगा तट पर शंखनाद, घंटियों की ध्वनि और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा घाट श्रद्धा और आस्था से सराबोर हो गया।महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा में दीपदान किया। इसके पश्चात घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति गीतों और प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page