Connect with us

वाराणसी

कैरम लीग में अश्वनी चक्रवाल-शिवदयाल यादव की लगातार दूसरी जीत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पांचवीं स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग का चौथा दिन पुरुष वर्ग में अश्वनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव की जोड़ी ने मेन्स डबल्स में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि अश्वनी मौर्या और प्रियाशू यादव की जोड़ी ने डबल्स मुकाबले में पहली सफलता हासिल की। वहीं महिला युगल में रितम्भरा और सौम्या यादव की जोड़ी ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में आयोजित पांचवीं स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग प्रतियोगिता के चौथे दिन पुरुष वर्ग के युगल मुकाबलों में अश्वनी चक्रवाल एवं शिवदयाल यादव की अनुभवी जोड़ी ने नूरैन खान और वैभव नारायण सिंह की युवा जोड़ी को सीधे सेटों में 25-5 और 25-7 से हराकर लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

पुरुष वर्ग के दूसरे डबल्स मुकाबले में अश्वनी मौर्य और प्रियांशु यादव की जोड़ी ने शाहिद जमाल और सूरज प्रसाद की जोड़ी को तीन संघर्षपूर्ण सेटों में 22-5, 13-22 और 19-10 से पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत हासिल की।

वहीं महिला वर्ग के एकमात्र युगल मुकाबले में सीनियर खिलाड़ी रितम्भरा और युवा खिलाड़ी सौम्या यादव की मजबूत जोड़ी ने जागृति सोनी और काब्या सेठ की अपेक्षाकृत कम अनुभवी जोड़ी को सीधे सेटों में 25-5 और 24-6 से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किए।

मैचों का संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक एवं प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक श्री रमेश कुमार वर्मा तथा आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाला की देखरेख में किया गया। मैच अंपायर की जिम्मेदारी जमुनाधर गुप्ता, हर्षित केसरी, श्री प्रसाद सोनी, गौरव गुप्ता और कृष्ण दयाल यादव ने निभाई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page