Connect with us

वाराणसी

पूर्वांचल में तीसरे मोर्चे की दस्तक, 2027 चुनाव में मजबूत भूमिका की तैयारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पूर्वांचल की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है। भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से उपेक्षित नेताओं और संगठनों ने अब “पूर्वांचल जन एकता सम्मान गठबंधन” के बैनर तले एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का संकेत दिया है। गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक वाराणसी में आयोजित हुई, जिसमें पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए नेताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


बैठक की अध्यक्षता प्रमुख संयोजक राजेश आजाद ने की। इस दौरान पूर्वांचल महापंचायत पार्टी, बहुजन समता पार्टी, नव जन क्रांति पार्टी सहित कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गठबंधन को मजबूत करने पर जोर दिया। नेताओं ने दावा किया कि पूर्वांचल के जिलों में गठबंधन को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में स्थानीय नेता इससे जुड़ रहे हैं।


बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की अधिक से अधिक सीटों पर संयुक्त प्रत्याशी उतारने की रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पारंपरिक दलों से उपेक्षित नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को यह गठबंधन एक नया राजनीतिक मंच प्रदान करेगा। नेताओं ने हाल के दिनों में जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर और गाजीपुर समेत कई जिलों में किए गए जनसंपर्क और दौरों का भी उल्लेख किया।


राजेश आजाद ने कहा कि पूर्वांचल की जनता अब सम्मान और हिस्सेदारी की राजनीति चाहती है तथा गठबंधन उसी दिशा में काम कर रहा है। बैठक में शामिल नेताओं ने दावा किया कि आने वाले समय में यह गठबंधन पूर्वांचल की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

I
बैठक में तिलक राज कपूर, मंदू राजभर, डॉ. रशिम अग्रवाल, नरेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कृपा शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, रामकृष्ण दुबे एडवोकेट समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page