वाराणसी
गंगा दशहरा पर वाराणसी कांग्रेस परिवार ने किया माँ गंगा का पूजन-अर्चन
वाराणसी। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर वाराणसी कांग्रेस परिवार की ओर से शीतला घाट स्थित शीतला जी मंदिर परिसर में माँ गंगा का विधि-विधान के साथ भव्य पूजन-अर्चन एवं दुग्धाभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा अर्चकों ने पूजन संपन्न कराया तथा चुनरी अर्पित कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की धर्मपत्नी रीना राय मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने माँ गंगा से काशीवासियों एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की प्रार्थना की। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ नेता मनीष मोरोलिया ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की धर्मपत्नी रीना राय ने कहा कि माँ गंगा हमारी संस्कृति, आस्था और सभ्यता की जीवनदायिनी धारा हैं। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर माँ गंगा का पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं काशीवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की गई है। उन्होंने कहा कि माँ गंगा सभी के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। साथ ही गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनसेवा, सामाजिक सद्भाव और लोककल्याण के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रही है तथा जनता की खुशहाली के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
पूजन कार्यक्रम में रीना राय (धर्मपत्नी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय), महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, पूनम कुंडू, प्रमोद वर्मा, चंचल शर्मा, प्रेमजी तिवारी, आकाश मल्होत्रा, रोहित दुबे, आशीष गुप्ता, विनीत चौबे, आयुष पटेल, आमोद दत्त शास्त्री, किशन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
