Connect with us

वाराणसी

कैरम लीग के तीसरे दिन युगल और एकल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जमाया रंग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में इंग्लिशिया लाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में आयोजित पांचवीं स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन पुरुष वर्ग के युगल मुकाबले खेले गए।

युगल वर्ग में नूरैन खान एवं वैभव नारायण सिंह की अनुभवी जोड़ी ने निशान्त सिंह और दिब्यांश सिंह की युवा जोड़ी को सीधे मुकाबले में 23-5 तथा 25-8 से पराजित कर पूर्ण अंक हासिल किए।वहीं पुरुष वर्ग के एकल मुकाबलों में वरिष्ठ खिलाड़ी अश्वनी चक्रवाल ने दूसरे सीनियर खिलाड़ी श्री प्रसाद सोनी को 24-10 और 25-9 से हराया।

दूसरी ओर प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी गौरव गुप्ता ने उभरते खिलाड़ी निशान्त सिंह को सीधे मुकाबले में 24-14 और 25-10 से पराजित कर महत्वपूर्ण दो अंक अर्जित किए।मैचों का संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक एवं प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा तथा आयोजन सचिव अश्वनी चक्रवाल की देखरेख में किया गया। मैच अंपायर की जिम्मेदारी जमुनाधर गुप्ता, रेणुका राय, हर्षित केसरी, श्री प्रसाद सोनी और कृष्ण दयाल यादव ने निभाई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page