वाराणसी
विधायक रोहनिया डॉ. सुनील पटेल ने डूडा अधिकारी व पार्षदों संग की समीक्षा बैठक
वाराणसी। सर्किट हाउस में विधायक रोहनिया डॉ. सुनील पटेल की अध्यक्षता में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों के पार्षदों एवं डूडा सचिव निधि वाजपेई के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान रोहनिया क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई। विधायक ने पार्षदों एवं सत्यापन समिति को निर्देश दिया कि आवेदनकर्ताओं का सत्यापन जल्द से जल्द पूरा कर चयनित सभी लाभार्थियों की प्रथम किस्त (धनराशि) अवमुक्त कराई जाए, ताकि सभी लाभार्थियों के आवास निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू हो सके।
इस अवसर पर कल्लू पहलवान, गोपाल पटेल, कमलेश पाल, सुरेश पटेल गुड्डू, श्रीप्रकाश कल्लू पटेल, रवींद्र सोनकर, राजेश कन्नौजिया, महेंद्र सिंह पटेल, श्याम भूषण शर्मा, अजय कुमार बिन्द उपस्थित रहे।
