गोरखपुर
हत्या के प्रयास और आगजनी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना गीडा के नेतृत्व में पुलिस ने थाना गीडा पर दर्ज मु0अ0सं0 235/2026 धारा 191(2), 326(छ), 109(1), 351(3), 352, 126(2) भा0न्या0सं0 से जुड़े दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में कपिल सिंह पुत्र राम प्रसाद सिंह निवासी ग्राम नगवा थाना गीडा गोरखपुर तथा विशाल सिंह पुत्र गिरजाशंकर सिंह निवासी ग्राम नगवा थाना गीडा गोरखपुर शामिल हैं। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 25 मई की रात लगभग 10:15 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम नगवा में वाहन को पास देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई और एक चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त करने के बाद आग के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना गीडा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
